सीवान के युवाओं का टीम, जो इस महामारी में सेवक बन के उभरा है ।
इस महामारी में हर कोई परेशान है। हर कोई इतना निःस्वार्थ हो गया है कि किसी और कि फिक्र तक नही है। इन्ही सबके बीच सीवान के युवाओं ने भी मदद को हाथ आगे बढ़ाया है और लगातार कोरोना मरीजों की मदद कर रहे हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि ये लोग घर पे बैठे-बैठे लोगों की मदद कर रहे हैं । इन युवाओं ने पूरे भारत भर के ऑक्सीजन प्रोवाइडर्स के नंबर एक जगह इकट्ठा किया है और जिन्हें भी जरूरत हो रही है, ये मदद को आगे आ रहे हैं। इन युवाओं ने देश के अलग-अलग हिस्सों के NGO से भी कांटेक्ट किया है और पूरे भारत भर में जिन्हें भी खाने-पीने या किसी भी चीज़ की जरूरत हो रही है, तो ये युवा उसे पूरा कर रहे हैं। युवाओं ने बताया कि वो अब तक लगभग 2000 से भी ज्यादा लोगों को वक़्त पे ऑक्सीजन मुहैया करा कर उनकी जान बचाई जा चुकी है और हर दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग NGO द्वारा लगभग 20 से 30 हज़ार लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। आपको बता दें कि 12वीं में पढ़ते हुए मुहम्मद साहिल सैफी ने 2 साल पहले इस NGO की स्थापना की थी और आज ये NGO मानवता के लिए एक मिशाल बन गयी है । हमने टीम के लोगों से बात की, सबसे अपने विचा...