Posts

Showing posts with the label Omicron

महामारी, हल्के या लापरवाही से इस्तेमाल करने वाला शब्द नहीं है। तीसरी लहर - शहर बानो

Image
हम सभी पिछले दो वर्षो से कोरोना महामारी को स्पष्ट देख रहे हैं यह वायरस अब भी मानव को संक्रमित कर रहा है इस वायरस के चपेट में आने से अंगिनत लोगो ने जान गवाँए हैं ऐसे मे हम सभी को एक बार फिर सर्तक और जिम्मेदार हो जाना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि दूसरी लहर मे हुई गलतियाँ को न दोहराए और दूसरी लहर की घटनाओ को देखते हुए हमलोगो को तीसरी लहर ओमीक्रोन को हराने के लिए कठिन सी कठिन कदम उठाना होगा।  जैसा कि विश्व स्वास्थय संगठन ने  कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रान को बेहद तेजी से फैलने वाला चिंताजनक वेरिएंट करार दिया है कुछ ही समय मे दुनियाभर के देशों ने यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिए, जहाँ इस वरिंएट के मामले सामने आए हैं।  पिछले वर्षो से हमसभी इस महामारी से अच्छी तरह वाक़िफ़ हैं। जिसमे आँखो देखा लाश जिसे शमशान मे जलाने के लिए लकड़ीयों कि कमी और मुर्दो को दफ़नाने के लिए जगह नहीं बची थी।  कोरोना की दूसरी लहर ने हम सभी के जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है इस दौरान लोगों को कई  चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा जहां कई लोग इस घटना से बचे रहे, वहीं न जाने ...

अफवाह नहीं, जागरूकता से रोकेंगे तीसरी लहर - मुहम्मद साहिल सैफ़ी

Image
हमने कोरोना की दूसरी लहर में वो मंज़र भी देखे हैं, जब शमशान में जलाने के लिए लकड़ियाँ और ज़मीन की कमी हो गयी थी। वो मंजर भी देखें हैं जब कब्रिस्तानों में जगह नही बची थी, एक कब्र में 3-3 मुर्दे दफनाए जा रहे थें। हम इस मंजर को कैसे भूल सकते हैं, हमने अपने आंखों से देखा है इस मंजर को। हमने देखा है ऐसे-ऐसे नौजवानों को मौत के मुँह में समाते हुए जो बिल्कुल स्वस्थ दिखा करते थें, हमने एक महामारी देखी हैं। अब देश मे कोरोना के अलग वैरिएंट, यानी ओमिक्रोन वैरिएंट ने दस्तक दे दी है और देश मे एक्टिव केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केस में बढ़ोतरी के मुख्य कारण या तो डर है या फिर जागरूकता का ना होना। बड़े-बड़े वैज्ञानिक चेतावनी दे चुके हैं कि अगर वक़्त रहते कोई बड़ा कदम न उठाया गया तो हमे इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। IIT और AIIMS जैसे संस्थान भी बोल चुके हैं कि फ़रवरी के मध्य पीक आ सकती है। इन सबके बीच एक मुख्य प्रश्न ये उठता है कि आख़िर इस परिस्तिथि से कैसे बचा जाए ? आइये हम मिलकर चिंतन करते हैं । इस परिस्तिथि से बचने के लिए सबका साथ होना बहुत जरूरी है, हर व्यक्ति को अपने स्तर से प्रयास करना होगा।...